फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ को लूट कर युवक की हत्या करने वाले तीनों बदमाश चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भैसौड़ी में सराफा कारोबारी रवींद्र सेठ से लूट और उसे बचाने आए कमलेश यादव की हत्या करने वाले बदमाशों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। फिलहाल तीनों घर छोड़ कर भागे हुए हैं। इस बीच पुलिस ने दो नामजद सहित 23 लोगों से पूछताछ की, लेकिन वारदात की गुत्थी सुलझ नहीं सकी।
विज्ञापन

पुलिस टीमों के अनुसार अब तक की तफ्तीश में जो तथ्य सामने आए हैं उसके अनुसार रवींद्र की लूट की सूचना सही नहीं थी। साजिश रची गई थी और उसके चक्कर में नाहक में युवा कमलेश की जान चली गई। सारनाथ थाना अंतर्गत भैसौड़ी गांव से शुक्रवार की देर शाम सराफ रवींद्र सेठ ने सौ नंबर पर सूचना दी कि उसके पास मौजूद लाखों रुपये के जेवर और नगदी बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट ली है। रवींद्र के शोर मचाने पर मौके से गुजर रहा सेना भर्ती की तैयारी करने वाला कमलेश बदमाशों से भिड़ गया तो उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई। प्रकरण को लेकर रवींद्र की तहरीर के आधार पर उसकी पट्टीदारी के दो युवकों सहित तीन के खिलाफ सारनाथ थाने में लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
वारदात की तफ्तीश के लिए एसएसपी ने क्राइम ब्रांच और सारनाथ पुलिस की संयुक्त टीम गठित की है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पुलिस टीमें सुरागकशी के साथ ही सारनाथ, कैंट और चौबेपुर क्षेत्र के संदिग्ध गतिविधियों वाले लोगों से पूछताछ कर रही हैं। वारदात से संबंधित अहम सुराग हाथ लगे हैं। लूट की घटना सवालों के घेरे में है। संभावना है कि बदमाश जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

कछवा रोड बाजार में सराफ को लूटने वाले बदमाशों का सुराग नहीं
वाराणसी। कछवा रोड बाजार स्थित पुलिस बूथ के समीप सराफ संजय जायसवाल को गोली मार कर लाखों रुपये मूल्य के जेवर लूटने वाले बदमाशों का सुराग पुलिस वारदात के चौथे दिन रविवार को भी नहीं लगा सकी। पुलिस की ओर से कारगर कार्रवाई न होते देख क्षेत्र के सराफा कारोबारियों सहित व्यापारी वर्ग में खासा रोष व्याप्त है। व्यापारियों का कहना है कि नवागत थाना प्रभारी सुनील दत्त दूबे वारदात का सही खुलासा कर अपनी तैनाती की उपयोगिता साबित करें। वारदात का सही खुलासा जल्द नहीं हुआ तो क्षेत्र के व्यापारी सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
कछवा रोड बाजार में रहने वाले सराफ संजय गुरुवार की शाम अपनी दुकान बंद कर बाइक पर बैठने जा रहे थे तभी बदमाशों ने उन्हें दो गोली मार कर जेवर से भरा झोला लूट लिया था। इस दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए सात राउंड हवाई फायरिंग की थी और कपसेठी मार्ग की ओर भाग निकले थे। वारदात में गंभीर रूप से घायल संजय को भुल्लनपुर स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें