फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारनाथ मिनी जू: अब ऑनलाइन भी मिलेगा प्रवेश टिकट, अलग काउंटर शुरू

Mon, 26 Oct 2026 04:57 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

सारनाथ मिनी जू में पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन प्रवेश टिकट काउंटर शुरू किया गया है। अब पर्यटक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टिकट ले सकेंगे। भारतीय वयस्कों के लिए 20 रुपये और बच्चों के लिए 10 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित है।
 
विज्ञापन
सारनाथ मिनी जू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सारनाथ मिनी जू में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए वन विभाग ने ऑनलाइन प्रवेश टिकट की व्यवस्था शुरू की है। इसके लिए अलग काउंटर बनाया गया है। पर्यटक अब ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से प्रवेश टिकट ले सकेंगे। वन विभाग ने भारतीय और विदेशी पर्यटकों के साथ ही फोटोग्राफी के लिए भी अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया है।

विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी रवींद्र यादव ने बताया कि मिनी जू में पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन टिकट काउंटर शुरू किया गया है। इसके अलावा ऑफलाइन टिकट लेने के लिए भी अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है। दोनों माध्यमों से टिकट लेने पर शुल्क समान रहेगा।
 

Trending Videos
विज्ञापन

भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए अलग शुल्क
वन विभाग के अनुसार, मिनी जू में प्रवेश के लिए भारतीय वयस्कों का टिकट 20 रुपये और तीन से 12 वर्ष तक के बच्चों का टिकट 10 रुपये निर्धारित किया गया है। विदेशी एशियाई पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपये और अन्य विदेशी पर्यटकों के लिए 100 रुपये तय किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए भी निर्धारित है शुल्क
मिनी जू में फोटोग्राफी के लिए भी अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। भारतीय कैमरे से फोटोग्राफी के लिए 20 रुपये, विदेशी एशियाई पर्यटकों के कैमरे के लिए 50 रुपये और अन्य विदेशी पर्यटकों के कैमरे के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा। वन विभाग का कहना है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट व्यवस्था में निर्धारित दरों में कोई अंतर नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें