फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतुष्टि नर्सिंग कॉलेज: डॉ. रितु गर्ग की प्रेसवार्ता के दौरान छात्राओं का हंगामा

Fri, 31 Mar 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
छात्राओं की मांग- पैसा वापस हो और कॉलेज सीज किया जाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतुष्टि कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने शुक्रवार को मैदागिन स्थित पराड़कर भवन पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। शाम सवा चार बजे पराड़कर भवन में एक ओर जहां डॉ. रितु गर्ग की प्रेसवार्ता हो रही थी, वहीं उनका विरोध करने कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी पहुंच गए।
विज्ञापन


डॉ. संजय गर्ग और डॉ. रितु गर्ग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद वे पराड़कर भवन के बाहर ही धरने पर बैठ गए। इसी बीच उधर से गुजर रहे मंत्री उपेंद्र तिवारी को भी छात्राओं ने मैदागिन चौराहे पर रोककर उन्हें ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने छात्राओं को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

छात्र-छात्राओं का कहना था कि दाखिले में उनके साथ धोखा किया गया। एडमिशन के वक्त उन्हें ये बताया गया था कि भले ही कॉलेज की संबद्धता सिंघानिया यूनिवर्सिटी राजस्थान से है, लेकिन उनका रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश में कराया जाएगा।
विज्ञापन


बाद में उन्हें ये भी पता चला कि सिंघानिया यूनिवर्सिटी इंडियन नर्सिंग काउंसिल से एप्रूव्ड ही नहीं है। अब उन्हें सिंघानिया यूनिवर्सिटी की डिग्री दी जा रही है। ऐसे में न तो वे सरकारी नौकरी के लिए अर्ह हैं और न ही उन्हें उत्तर प्रदेश में नौकरी मिलेगी। उन्होंने प्रबंधन तंत्र पर डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया।

छात्र-छात्राओं की मांग है कि उन्हें उनकी पूरी फीस वापस की जाए और कॉलेज सीज किया जाए ताकि किसी दूसरे युवाओं का कॅरियर खराब ना हो।
विज्ञापन

बच्चों को कुछ राजनैतिक लोगों द्वारा बहकाया जा रहा

डॉ. संजय गर्ग और डॉ. रितु गर्ग की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
उधर, डॉ. संजय गर्ग और डॉ. रितु गर्ग ने प्रेसवार्ता में बताया कि उन्होंने कॉलेज के सभी कागजात प्रशासनिक अधिकारियों को दिखाए हैं। सिंघानिया यूनिवर्सिटी यूजीसी से मान्यता प्राप्त है। प्रवेश के समय सभी छात्र-छात्राओं को ये बात बताई गई थी।

उन्होंने कहा कि बच्चों को कुछ राजनैतिक लोगों द्वारा बहकाया जा रहा है। डॉ. रितु गर्ग ने कहा कि भाजपा के स्वच्छता अभियान का महानगर संयोजक बनाए जाने से कुछ लोग उनसे नाराज हैं और उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।

बता दें कि जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने शुक्रवार को उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था। राइफल क्लब में एडीएम सिटी, एसपी सिटी, सीएमओ और छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधियों के समक्ष बैठक हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें