अमर शहीद संत कंवरराम साहब के 86वें बलिदान दिवस के अवसर पर संत कंवरराम कुटिया, अमर नगर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन पूज्य पंचायत अमर नगर एवं संत कंवरराम सिंधी युवा मंच द्वारा किया गया।
हर बार की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में 5100 दीप प्रज्वलित कर संतजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल द्वारा आयोजित भजन संध्या से हुई, जिसमें संतजी के जीवन आदर्श, त्याग और मानवता के संदेशों का स्मरण किया गया।
भजन संध्या के उपरांत संतजी की आरती संपन्न हुई। रात 10 बजे सभी श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन रखकर संतजी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पूरे भारतवर्ष में आज का दिन शाकाहार दिवस के रूप में मनाया गया, जिसे संपूर्ण सिंधी समाज श्रद्धा और एकता के प्रतीक दिवस के रूप में मानता है।
कार्यक्रम में पूज्य पंचायत अमर नगर के मुखिया रमेश चेलानी, अध्यक्ष राजकुमार वाधवानी, संत कंवरराम सिंधी युवा मंच के अध्यक्ष जय लालवानी, संरक्षक सुनील वध्याय, सुनीत रामनानी, कोषाध्यक्ष रतन रजवानी, ललित आहूजा, सुमित धामेजा, कमल हरचानी, महिला मंडल से संगीता खत्री, आरती धामेजा, सोनी, निशा, नंदनी, दीपा, सरिता, कोमल सहित समाज के अनेक छोटे-बड़े सदस्य एवं बच्चे उपस्थित रहे।