फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में हादसा: दो लोगों की मौत...वाहन लेकर भागा चालक, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस; परिजनों में कोहराम

Sun, 02 Nov 2025 09:19 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News:हादसे में एक के बाद एक, दो व्यक्तियों की माैत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ, यह पता लगाने का प्रयास हो रहा है कि हादसा हुआ कैसे?
विज्ञापन
सहती यादव और रामविलास गुप्ता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Varanasi: लोहता थाना क्षेत्र के खेवशीपुर गांव के सामने रिंगरोड फेज टू पर बीती की रात में एक बजे किसी वाहन के टक्कर से टीवीएस एक्सल सवार दो लोग घायल हो गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे घायल व्यक्ति ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जंसा थाना क्षेत्र के भडाव गांव के सहती यादव (52) तथा रामविलास गुप्ता (40) टीवीएस एक्सल से अकेलवा से लोहरापुर जा रहे थे। रिंग रोड पर किसी वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में रामविलास गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने सहती यादव को दिनदयाल हास्पिटल के लिए भेजा। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है कि कैसे यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें