वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय व संबद्ध कॉलेजों में प्राइवेट परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को संस्थागत छात्रों से तीन गुना अधिक फीस देनी होगी। सत्र 2023-24 की परीक्षा के लिए फीस तय कर दी गई है। जल्द ही परीक्षा की तिथि तय की जाएगी।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में सत्र 2023-24 की परीक्षा को लेकर फीस तय कर दी गई है। इस बार शास्त्री द्वितीय से लेकर छठे सेमेस्टर तक प्राइवेट परीक्षा देने वालों को संस्थागत छात्रों की फीस की तुलना में तीन गुना अधिक फीस देनी होगी। शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर से लेकर छठे सेमेस्टर के लिए 715 से 885 और महाविद्यालयों के संस्थागत छात्रों को 780 रुपये देने होंगे। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को 2550 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में शास्त्री प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा फरवरी के पहले सप्ताह में कराने का निर्णय लिया गया है। द्वितीय से लेकर छठे सेमेस्टर की तिथि का इंतजार है। कुलसचिव की ओर से परीक्षा फीस निर्धारण के आदेश में वित्त समिति की स्वीकृति की प्रत्याशा का हवाला दिया गया है।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र का कहना है कि द्वितीय से लेकर छठे सेमेस्टर के लिए परीक्षा फॉर्म भरवाने, परीक्षा तिथि की घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी। इस बारे में सभी जरूरी तैयारियां चल रही हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वालों को नए सिरे से निर्धारित फीस ही जमा करनी होगी।
विज्ञापन
सेमेस्टर के अनुसार फीस
शास्त्री द्वितीय तृतीय चतुर्थ पंचम छठा पुरातत्व द्वितीय सेमेस्टर
विवि परिसर 715 885 715 885 715 1150 रुपये
महाविद्यालय संस्थागत 780 780 780 780 780 000
व्यक्तिगत 2550 2550 2550 2550 2550 000