अयोध्या का सफर अब आसान होगा। इसके लिए काशी-अयोध्या के लिए तीन रूटों से रोडवेज बसें चलेंगी। अलग- अलग रूटों के लिहाज से बसों का किराया निर्धारित किया गया है। यात्री अयोध्या जाने वाली बसों के बारे में कैंट बस स्टेशन पर स्थित पूछताछ काउंटर पर जानकारी ले सकेंगे।
अयोध्या के लिए चलाई जा रही रोडवेज बसों का किराया तय कर दिया गया है। काशी से तीन रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो गया है और इन रूटों पर साधारण और एसी बसों का किराया अलग-अलग निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि हर 30 मिनट पर साधारण और एक घंटे पर एसी जनरथ बसें चलाई जा रही हैं। बसें वाया शाहगंज-अकबरपुर, वाया जौनपुर-सुल्तानपुर और वाया आजमगढ़-अकबरपुर रूट पर चलाई जा रही हैं। कैंट बस स्टेशन पर अयोध्या जाने वाली बसों के बारे में जानकारी देने के लिए पूछताछ काउंटर पर कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पंफलेट भी चस्पा कराया गया।