संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का 43वां दीक्षांत समारोह 10 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह के लिए 18 सदस्यीय संयोजक समिति का गठन रविवार को किया। सभी संयोजक दीक्षांत समारोह के लिए समितियों का गठन, सहसंयोजक और सदस्यों का चयन करेंगे।
कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि दीक्षांत समारोह के लिए संयोजक समिति के संयोजक मनोनीत कर दिए गए हैं। स्वागत, पंडाल, कार्यक्रम, स्वर्णपदक, उपाधि, परिधान, सुरक्षा एवं स्वयंसेवक, चिकित्सा, मंच सज्जा समेत 18 समितियां बनाई गई हैं। इसमें प्रो. रामपूजन पांडेय, प्रो. जितेंद्र कुमार, प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो. शैलेश कुमार मिश्र, प्रो. विधु द्विवेदी, प्रो. सुधाकर मिश्र, प्रो. हीरककांत चक्रवर्ती, प्राे. दिनेश कुमार गर्ग, प्रो. अमित कुमार शुक्ल, प्रो. महेंद्र पांडेय, प्रो. राजनाथ, डॉ. पद्माकर मिश्र को जिम्मेदारियां दी गई हैं।