उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी टाइम टेबल में 10 दिन चलने वाली परीक्षा में दो दिन का गैप दिया गया है। इसमें 22 फरवरी को रविवार और 25 फरवरी को परीक्षा नहीं होंगी।
कठिन विषयों की परीक्षाएं अंतिम दिन में
समय सारिणी के अनुसार परीक्षा समाप्त होने तक अंतिम दिनों में कठिन विषयों की परीक्षाएं होंगी। इसमें 24 फरवरी को अर्थशास्त्र, 26 फरवरी को गणित और 27 फरवरी को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। कठिन परीक्षाएं अंतिम दिनों में होने के कारण परीक्षार्थियों को तैयारी करने का समय भी मिलेगा।