फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकटमोचन संगीत समारोह : आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट वाले 50 लोगों को ही मिलेगा प्रवेश

Sun, 25 Apr 2021 07:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एक मई से बजरंग बली के दरबार में होगी संगीत की साधना
देश भर के नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे ऑनलाइन
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में संकटमोचन संगीत समारोह के आयोजन में रंगत इस बार भी फीकी रहेगी। कोरोना के कारण 50 दर्शकों को ही प्रवेश मिलेगा। बिना आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के कोई भी प्रांगण में प्रवेश नहीं कर सकेगा। कलाकारों को भी अपनी आरटीपीसीआर जांच कराने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


एक मई से होने वाले संगीत समारोह की तैयारियां चल रही हैं। देश भर के नामचीन कलाकार अपनी ऑनलाइन प्रस्तुतियां भी देंगे। विश्व प्रसिद्ध संकटमोचन संगीत समारोह पर लगातार दूसरे साल भी कोरोना संक्रमण का साया है। मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने बताया कि समारोह का खाका तैयार किया जा रहा है।

कलाकारों और दर्शकों को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट के आधार पर मंदिर प्रांगण में प्रवेश दिया जाएगा। मंच और दर्शकों के बीच सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन होगा। पिछली बार संगीत समारोह का आयोजन ऑनलाइन कराया गया था, इस बार स्थानीय कलाकार ही हनुमत लला के दरबार में संगीत की साधना करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें