गायन प्रस्तुत पद्मभूषण पंडित राजन-साजन मिश्र (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
संकट मोचन संगीत समारोह में इस बार कई युवा कलाकार भी हाजिरी लगाएंगे। कोरोना के कारण बीते दो साल यह समारोह ऑनलाइन आयोजित किया गया था। इस बार मंदिर परिसर स्थित मुक्ताकाशीय मंच पर भव्य आयोजन होगा। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।
पहली पर मंच पर अकेले दिखेंगे साजन मिश्र
कोरोना संक्रमण ने काशी के दिग्गज कलाकार पद्म अवार्डी राजन-साजन मिश्र की जोड़ी को श्रोताओं से छीन लिया। संगीत समारोह के इतिहास में पहली पर साजन मिश्र अकेले मंच पर दिखेंगे। मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने कहा कि आयोजन में उनकी किसी न किसी रूप में उपस्थिति रखी जायेगी। पं जसराज के कई शिष्य यहां स्वरांजलि देंगे। 16 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव से आयोजनों की शुरुआत होगी।