फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पहुंचे संजू बाबा, मां गंगा को प्रणाम कर बोले- मेरी भी इच्छा बनारसी होने की

Wed, 13 Sep 2017 05:03 PM IST
amarujala.com, presented by उत्पल कांत
विज्ञापन
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिनेस्टार संजय दत्त आज वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट से गंगा घाट पर जाकर एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मां गंगा को प्रणाम करते हुए कहा कि सच में बनारस लाजवाब है। फिल्म कलाकारों को देखने के लिए घाट पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


सफेद रंग का कुर्ता पहने  और माथे पर चंदन लगाए संजय दत्त ने जब हाथ उठाकर वहां मौजूद भीड़ का अभिवादन किया तो मानो हवा में एक अजीब सी लहर दौड़ पड़ी। हर-हर महादेव के नारे से पूरा आकाश गुंज उठा। अस्सी स्थित रानी घाट पर उन्होंने पूरे विधि विधान से अपने माता पिता का पिंडदान किया।

संजय दत्त ने कहा कि मेरी भी इच्छा बनारसी होने की है। यह इच्छा आने वाले दिनों में पूरी हो जाएगी। मैं मलंग बनने के लिए बनारस आने वाला हूं।  इसके बाद वो अमर उजाला वाराणसी के कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


उनके साथ अदिति राव हैदरी, शेखर सुमन, पाखी हेगड़े, निर्माता भूषण कुमार और विनोद भान‌ुशाली और लेखक संदीप सिंह भी थे।सभी ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

अमर उजाला भवन के बाहर भी रिकार्ड भीड़ लगी थी। यहां संवाद में हिस्सा लेने के बाद संजय दत्त के साथ पूरी फिल्म टीम  सनबीम डालिम्स के लिए रवाना हो गई।वहां वो बच्चों से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें