गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के बाद दिल्ली से काशी लौटी महिला सफाइकर्मियों ने कहा परेड बहुत अच्छी थी। समारोह में शामिल होकर काफी खुश दिखीं, लेकिन पीएम से मिलकर उन्हें उपहार न दे सकीं। इसका मलाल है।
गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होने के बाद नगर निगम की दो महिला सफाईकर्मी रोशनी और कमलावती काशी लौटीं तो कहा पीएम से मिलने की हसरत अधूरी रह गई।
विज्ञापन
अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि कर्तव्य पथ, दिल्ली की परेड बहुत अच्छी लगी। प्रधानमंत्री से मुलाकात का मौका नहीं मिला। इस बात का दुख है। जिससे प्रधानमंत्री को देने वाला उपहार वापस ले आई।
सुसुवाही वार्ड में कार्यरत रोशनी कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री को देने के लिए बनारसी दुशाला लेकर गई थी। कहा कि कभी नहीं सोचा था कि परेड में शामिल होने का मौका मिलेगा। वहीं, कमलावती काशी विश्वनाथ की प्रतिमा ले गईं थीं। कमलावती ने कहा कि बेटियों का बाइक पर सवार होकर करतब करना रोमांचक था।