अयोध्या में राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष पर कई नामों पर चर्चा की गई। संघ ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी सुझाव मांगा। राम नवमी से राम मंदिर निर्माण की उम्मीद जताई गई और कारसेवा की तर्ज पर देशभर के हिन्दू समाज से सहयोग की रणनीति बनाई गई। इस दौरान आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश, क्षेत्रीय प्रचारक अनिल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
राम मंदिर निर्माण पर गांव-गांव मनेगा जश्न
आरएसएस की बैठक में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद पूरे देश में शांति का माहौल बनाए रखने के लिए गांव-गांव जश्न मनाने का निर्णय लिया गया। इसमें गांवों से राम मंदिर पर चर्चा कर फीडबैक और संघ की ओर से धन्यवाद भी दिया जाएगा।