संत रविदास मंदिर में भक्तों की भीड़
जनसभा स्थल के पास स्थित संत रविदास मंदिर में भी दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर संत रविदास को नमन कर रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्तों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है। लोग श्रद्धापूर्वक लंगर छक रहे हैं और प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि अभियान के साथ-साथ धार्मिक आस्था का भी संगम हो रहा है।