फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: अगले सप्ताह काम संभालेंगे नवनियुक्त कुलपति, बोले- सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे

Sat, 19 Aug 2023 08:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा अगले सप्ताह कार्यभार संभालेंगे। कहा कि दुनिया की सबसे प्राचीन नगरी काशी में प्राचीन विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में सेवा देना परम सौभाग्य है। 
विज्ञापन
नवनियुक्त कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा अगले सप्ताह कार्यभार संभालेंगे। उनका कहना है कि संपूर्णानंद को देश के सभी संस्कृत विश्वविद्यालयों में श्रेष्ठ बनाना है। शिक्षक व कर्मचारियों के सहयोग से इस लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।  इसे आदर्श और सभी विश्वविद्यालयों का नेतृत्व करने वाला बनाना है।

विज्ञापन


श्री लाल बहादुर राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली में ज्योतिष विभाग में प्रोफेसर बिहारी लाल ने कहा कि प्राचीनता को आधुनिकता से जोड़कर विश्वविद्यालय को नई पहचान दिलाना है। दुनिया की सबसे प्राचीन नगरी काशी में प्राचीन विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में सेवा देना परम सौभाग्य है।

मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के विलासपुर निवासी प्रो. शर्मा ने कहा कि देश में 18 संस्कृत विश्वविद्यालय हैं। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय सबसे प्राचीन और बड़ा है। 1791 में स्थापित ऐसा विश्वविद्यालय है, जिससे यूपी समेत देश के विभिन्न राज्यों के 1200 कॉलेज संबद्ध हैं। विश्वविद्यालय का वित्तीय प्रबंधन मजबूत बनाया जाएगा। भारतीय विद्याओं की प्रतिष्ठा अगर प्रमाणिक रूप में जन सामान्य तक पहुंचे तो इससे बड़ा और कोई काम नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें