फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: परीक्षा से तीन दिन पहले मिल जाएगी कॉपी, 25 अप्रैल से 4 मई तक चलेंगे एग्जाम

Sat, 12 Apr 2025 02:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Sampurnanand Sanskrit University Exam: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में परीक्षा से तीन दिन पहले कॉपी, पेपर मिलेंगे। परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू होगी। 22 और 24 को परीक्षा सामग्रियों का वितरण होगा। 
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में शास्त्री सेमेस्टर परीक्षा 25 अप्रैल से 4 मई तक करवाई जाएगी। विश्वविद्यालय स्तर पर इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा से तीन दिन पहले देशभर में बने परीक्षा केंद्रों को कॉपी-पेपर का वितरण विश्वविद्यालय परिसर में बने काउंटर से करवाया जाएगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में सत्र 2024-28 चार वर्षीय आठ सेमेस्टर के शास्त्री प्रथम सेमेस्टर के संस्थागत, व्यक्तिगत और 2022-25 तीन वर्षीय शास्त्री छह सेमेस्टर वाले पंचम सेमेस्टर के संस्थागत, व्यक्तिगत, भूतपूर्व, बैक, श्रेणी सुधार, एक विषयक परीक्षा होनी है। 

परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि 22 और 23 अप्रैल को सादी कॉपियां, गोपनीय कागजातों का थैला सहित अन्य सामग्री केंद्राध्यक्षों को दी जाएंगी। इसमें पहले दिन 22 अप्रैल को यूपी के जिलों के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, सिक्किम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू-कश्मीर वाले केंद्रों को कॉपी-पेपर दिया जाएगा। इसके बाद 23 अप्रैल को वाराणसी और आसपास के जिलों के केंद्राध्यक्ष आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें