फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रसूलपुर नंदलाल गांव में बढ़ा तनाव, आंबेडकर और बुद्ध प्रतिमा तोड़ने का आरोप, कार्रवाई की मांग

Sat, 12 Apr 2025 02:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

नंदलाल गांव में  बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ बुद्ध प्रतिमा तोड़ने का आरोप है। अनुयायियों में रोष व्याप्त है और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतिमा तोड़ने का आरोप, कार्रवाई की मांग करते अनुयायी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रौनापार थाना क्षेत्र के रसूलपुर नंदलाल गांव में 12 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर और गौतम बुद्ध की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से गांव में तनाव फैल गया और दोनों महापुरुषों के अनुयाइयों में भारी रोष देखा गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन भी तत्काल हरकत में आया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रौनापार थाना प्रभारी अनुपम जायसवाल, सीओ सगड़ी शुभम तोदी, और नायब तहसीलदार संजय कुमार राय के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों महापुरुषों की नई प्रतिमाएं मंगवाकर स्थापित कराने का आश्वासन दिया और इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया। वहीं, बसपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को एक प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। इस मौके पर बसपा के मंडल प्रभारी अरविंद कुमार गौतम, कर्मवीर भारती, रामविलास भास्कर, विजय प्रताप यादव, शैलेंद्र कुमार गौतम, अवनीश कुमार, धमदर्शी शोभनाथ और ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें