फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: 10 अगस्त तक बढ़ी दाखिले की तारीख, इस लिंक पर कर सकते हैं आवेदन

Sat, 27 Jul 2024 12:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Sampurnanand Sanskrit University : संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिले की तारीख 10 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। प्रथमा से लेकर आचार्य प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने लगातार दूसरी बार दाखिले की तारीख को बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालय में आवेदक अब 10 अगस्त तक शास्त्री, आचार्य और अन्य पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदक प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में दाखिले के लिए प्रवेश की तिथि को बढ़ाया गया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। 

प्रथमा, पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा, शास्त्री व आचार्य के प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए आवेदक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ssvvonline.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी कक्षाओं की प्रवेश सूची को पोर्टल के कालेज लागिन से निकालकर विश्वविद्यालय के परीक्षानुभाग में 17 अगस्त तक जमा करना होगा। 
विज्ञापन


बता दें कि इसके पूर्व विश्वविद्यालय ने 25 जुलाई तक आवेदन की तारीख बढ़ाई थी। महाविद्यालयों में काफी संख्या में आवेदक दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर सके थे। महाविद्यालयों के अनुरोध पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने दाखिले की तिथि को आगे बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें