ड्रम में पानी भर रहे युवक
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली 15018 काशी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर चार पर आई। रेलवे की ओर से एजेंसी के कर्मचारियों ने पहले 15018 के टॉयलेट में पानी भरा। कर्मचारियों के भरने के बाद हमसफर एक्सप्रेस के रसोईयान से आए कर्मचारियों ने तीनों कंडाल में पानी भरने के लिए पटरी पर लगे पाइप से पानी भरा। वह काशी एक्सप्रेस के जाने का इंतजार करने लगे। जैसे ही ट्रेन वाराणसी स्टेशन से लोकमान्य तिलक के लिए रवाना हुई, दोनों ने बारी-बारी से तीनों कंडाल को उठाया और पटरी पार कर प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर पहुंचाया। फिर बारी-बारी से तीनों कंडाल को रसोई यान में लेकर गए। मौके पर यात्री पहले तो कुछ समझ नहीं सके जब कंडाल को रसोई यान में रखते देखा तो तरह-तरह की चर्चा करने लगे। पटरियों के पास जहां पाइप लगा है, वहां नाली में गंदा पानी बहता है। साथ ही इसी पाइप से टॉयलेट में पानी भरा जाता है।
क्या बोले अधिकारी
रेलवे की ओर से यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। रसोई यान में काम करने वालों को भी संबंधित अधिकारियों की ओर से समय-समय पर स्वच्छता को लेकर जागरूक किया जाता है। किस परिस्थिति में पटरियों के पास लगे पाइप से पानी भरकर हमसफर एक्सप्रेस के रसोईयान में पहुंचाया गया, इस पर जिम्मेदार लोगों से पूछताछ की जाएगी। इस पर तुरंत रोक लगाई जाएगी। -बीके यादव, एडीआरएम उत्तर रेलवे