फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samar Singh: समर सिंह की पुलिस कस्टडी रिमांड पर फैसला अब कल, जेल में बंद भोजपुरी गायक है गुमसुम

Mon, 10 Apr 2023 05:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आकांक्षा दुबे मौत प्रकरण में गिरफ्तार भोजपुरी गायक समर सिंह 72 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी सारनाथ थाने की पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश की। सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट सौरभी पाठक की अदालत ने मंगलवार को समर सिंह को तलब किया है। 
विज्ञापन
समर सिंह की अदालत में पेशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी समर सिंह की पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी पर मंगलवार को कोर्ट का आदेश आ सकता है। सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट सौरभी पाठक की अदालत ने आकांक्षा दुबे आत्महत्या प्रकरण में जेल भेजे गए समर सिंह को रिमांड आवेदन की प्रति उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को जिला कारागार से कोर्ट में तलब किया है।

विज्ञापन


अदालत में समर सिंह को 72 घंटे पुलिस रिमांड पर देने के लिए विवेचक की तरफ से शनिवार को दिए गए आवेदन पर सोमवार को सुनवाई हुई। समर सिंह के अधिवक्ताओं अनुज यादव, विकास यादव व आशीष सिंह ने कहा कि पुलिस रिमांड संबंधी आवेदन कि प्रति आरोपी को उपलब्ध कराई जाय ताकि आपत्ति दाखिल की जा सके।

अदालत ने इस पर सुनवाई के बाद आरोपी को जिला कारागार से पुलिस रिमांड के आवेदन की प्रति उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को तलब किया है। माना जा रहा है कि आकांक्षा दुबे की आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए अदालत समर सिंह की 72 घंटे की कस्टडी रिमांड की अर्जी मंजूर कर लेगी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव होटल प्रकरण में गलती किसकी, क्या सच में हुई बदसलूकी? DCP को सौंपी गई जांच रिपोर्ट

पुलिस कस्टडी रिमांड से सुलझेगी गुत्थी

पुलिस के अनुसार, कस्टडी रिमांड मंजूर होने पर आकांक्षा की आत्महत्या की वजह के संबंध में समर सिंह से विस्तार से पूछताछ की जाएगी। अब तक की पूछताछ में समर से कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही उसका डेटा भी रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है।

सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च की सुबह आकांक्षा दुबे फंदे से लटकी मिली थीं। आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी आजमगढ़ के मेंहनगर निवासी समर सिंह को गाजियाबाद से बीते छह अप्रैल की देर रात गिरफ्तार किया गया था। समर को 8 अप्रैल की शाम रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजा गया। 

जेल में किसी से भी बात नहीं कर रहा समर सिंह

भोजपुरी गायक समर सिंह - फोटो : अमर उजाला
जिला जेल प्रशासन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शनिवार को कारागार में दाखिल होने के बाद क्वारंटीन बैरक में रखा गया समर सिंह गुमसुम है। बैरक में मौजूद अन्य बंदियों से वो बातचीत नहीं कर रहा है। रविवार देर रात तक वह अपने सोने की जगह पर बैठा ही हुआ था। सोमवार सुबह भी वह बंदियों से कन्नी काटता रहा।
विज्ञापन

इस बीच समर को जानने वाले बंदियों ने उससे दुआ-सलाम भी किया, लेकिन उसने किसी को जवाब नहीं दिया। रविवार कोसमर ने जेल की कैंटीन से चाय और समोसा खरीदा था। मुलाकात करने के लिए उसका कोई परिजन जिला जेल नहीं पहुंचा था। उधर, आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के एक अन्य आरोपी आजमगढ़ के बिलरियागंज क्षेत्र के गद्दोपुर गांव निवासी संजय सिंह की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें