फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में जल गया समाजवादी ट्रांसफार्मर, उखाड़ कर फेंको: अमित शाह

Fri, 24 Feb 2017 05:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
amit shah - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वांचल में राजनीतिक माहौल को गर्माने आजमगढ़ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की दो तिहाई से सरकार बनने वाली है। 15 साल के सपा बसपा के शासन ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन


अखिलेश बाबू कहते हैं कि काम बोलता है लेकिन जमीन पर हुआ कुछ नहीं। अखिलेश ने प्रदेश को हत्या में नम्बर एक पर पहुंचा दिया है। चोरी, लूट अपहरण की घटनाएं बढ़ी हैं। हम पहले एक से परेशान थे, अब दूसरा भी आ गया है। एक से मां, दूसरे से बाप, दोनों से परदेस परेशान है। इनसे भला नही होगा।

शीला को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का प्रत्याशी बनाया था, अब वह कह रही हैं कि राहुल मेच्योर नहीं हुए हैं। अमित शाह ने दावा किया कि प्रदेश की समस्याएं भाजपा की सरकार ही दूर कर सकती है।
विज्ञापन


कहा कि राहुल बोलते हैं मोदी ने ढाई साल में क्या किया जबकि उनके परनाना, इंदिरा, राजीव गांधी ने 60 साल तक शासन किया। लेकिन अभी तक देश में हर जगह बिजली, पानी, बैंक नहीं पहुंचा।

मोदी ने दो करोड़ माताओं को चूल्हा पहुंचाया। राहुल बाबा हमने देश को बोलने वाला पीएम दिया है। कहा कि मोदी ने ऐसा काम किया कि विरोधी भी किसी एक मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नही लगा सकते। प्रदेश में 93 योजनाएं लागू की गई हैं लेकिन आप तक नहीं पहुचाई गई।

उन्होंने कहा कि यूपी में समाजवादी नाम का ट्रांसफार्मर जल गया है, इसे उखाड़कर फेक दो। जनता भाजपा को मौका दे, हम दो साल में यूपी का विकास करेंगे। कहा कि 11 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी और प्रदेश की जनता के लिए अच्छे‌ दिन आएंगे।
विज्ञापन

सपा सरकार ने विकास नहीं अपराध के मामले में यूपी को नंबर वन बनाया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
वहीं बलिया के सिकंदरपुर में अमित शाह ने शुक्रवार को  पार्टी प्रत्याशी संजय यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बुआ भतीजे के 15 साल के शासन से उत्तर प्रदेश बर्बाद हो गया है। यहां विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है।

समाजवादी सरकार ने विकास नहीं बल्कि अपराध के मामले में यूपी को नंबर वन बना दिया है, यहां हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म की वारदातें लगातार बढ़ी हैं। पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश का भाग्य बदलने तथा विकास के लिए भाजपा की सरकार जरूरत बन गई है। 

उन्होंने कहा कि कसाब (क+काँग्रेस, स+समाजवादी पार्टी, ब+बसपा) की संज्ञा देते हुए कहा कि इन्होंने उत्तर प्रदेश का बुराहाल कर दिया है। जनता पहले एक ही शहजादे से परेशान थी अब दो हो गए। उन्होंने ये भी कहा कि एक से मां परेशान है तो दूसरे से बाप।

सपा कांग्रेस गठबंधन पर अमित शाह ने कहा कि सत्ता पाने के लिए दो भ्रष्टाचारी दल एक हो गए हैं। उन्होंने कहा बसपा, कांग्रेस और सपा प्रदेश का विकास नहीं कर सकते, आज भी बीजेपी के सुशासन को याद करते हैं। बीजेपी की सरकार आई तो गुंडाराज खत्म होगा। किसानों के बकाया ऋण माफ होंगे। जमीनों पर कब्जा करने वाले जेल में होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें