ट्रैफिक नियमों को लेकर सपा के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मैदागिन चौराहे पर हेलमेट पहनकर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किए गए चालान शुल्क की वृद्धि के खिलाफ बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और यूपी सरकार पर भी कई आरोप लगाए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार से जनता के ऊपर जबरन ट्रैफिक नियमों का हवाला देते हुए मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है, ये सरकार की नकारात्मक सोच का नतीजा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि नए चालान शुल्क को जल्द से जल्द सुधारा जाए और हर एक चौराहों पर एक परिवहन अधिकारी को नियुक्त किया जाए। जोकि गाड़ियों से संबंधित कागजातों को चालान कटने के साथ ही दुरुस्त कर सके और वाहन मालिकों से उचित शुल्क वसूला जाए।
ये भी पढ़ें : बेटे ने गंगा में प्रवाहित की अरुण जेटली की अस्थियां, अस्थि कलश को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
ई चालान के नाम पर ट्रैफिक पुलिस की मनमानी पर लगाम लगाई जाए। मौजूदा सरकार केवल जनता के दोहन का काम कर रही है। कभी बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर दी जा रही है तो कभी ट्रैफिक नियमों में तब्दीली कर दी जा रही है। जीएसटी और ई-वे बिल से भी जनता परेशान है।