फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बीच सड़क पर सपा कार्यकर्ताओं ने उतारी डायन की आरती, ये रही वजह

Thu, 26 Sep 2019 11:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई के खिलाफ बुधवार को नरिया तिराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनूठा प्रदर्शन किया। इस दौरान महंगाई का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर उसकी आरती उतारी गई और उससे शांत रहने की अपील की गई।
विज्ञापन


इस दौरान सरकार के खिलाफ नारे लगे। हीरा रूपी गिट्टी और सोना रूपी बालू, अनार रूपी प्याज, काजू रूपी लहसुन, पेट्रोल और डीजल को रखकर महंगाई की आरती उतारी गई। हालात में सुधार न होने की स्थिति में कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी।

सपा पार्षद कमल पटेल और पूर्व पार्षद वरुण सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन को ‘मनावन आंदोलन’ का नाम दिया गया। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से पेट्रोल डीजल में टैक्स कम करने, प्याज की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा खनन प्रणाली के सरलीकरण के साथ ही आवश्यक वस्तुओं की कीमत नियंत्रित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में पीपली लाइव का गाना ‘सखी सइयां तो खूब कमात है, महंगाई डायन खाए जात है’ भी गूंजा। प्रदर्शन में सत्यप्रकाश सोनकर, प्रवेश पटेल, संजय कुमार, राजेश वर्मा, अनीस, महेंद्र मैजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें