फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में सपाजनों ने भटौली पुल का फीता काटकर किया उद्घाटन, लगाए अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे

Mon, 26 Nov 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
उद्घाटन करते सपाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी में मिर्जापुर के कछवां में समाजवादी पार्टी के छात्र संघ जिलाध्यक्ष अभय यादव के नेतृव में सपाइयों ने रविवार को भटौली पुल का फीता काट कर उद्घाटन कर दिया।
विज्ञापन


 गंगा पर बने भटौली पक्का पुल पर पिछले दो दिनों से दो पहिया वाहनों का आवागमन शुरू हुआ है। पुल पर अभी एप्रोच मार्ग ठीक से बने भी नहीं है। पुल पर चार पहिया वाहन कब तक चलेगा, अभी यह भी निश्चित नहीं है, लेकिन श्रेय लेने के होड़ में ड्रामा भी आरंभ हो गया है। पुल पर संचालन शुरू होते ही पार्टियों ने राजनीति की रोटी सेंकनी शुरू कर दी है।

रविवार को सपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने फीता काटकर भटौली पुल का प्रतीकात्मक उद्घाटन कर मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे भी लगाए।  सपा के कुछ कार्यकर्ता पक्के पुल पर फीता लेकर पहुंचे और दोनों तरफ से बांधने के बाद काटकर प्रतीकात्मक उद्घघाटन कर दिया। भटौली पक्का पुल के एप्रोच मार्ग अभी पूरी तरह से दुरूस्त ही नहीं हो पाया है, लेकिन पुल का श्रेय लेने के लिए कुछ सपा कार्यकर्ता पुल पर पहुंचे, दो कार्यकर्ता फीते को पकड़े और प्रतीकात्मक उद्घाटन कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को पक्का पुल दोपहिया वाहनों के लिए चालू कराया गया था, उसी दिन पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन था। सपा कार्यकर्ताओं ने पुल पर पहुंचकर फीता काटा और केक काट कर जन्मदिन मनाया था। इस संबंध में विदापुर के अमरेश केशरी ने कहा कि अगर पुल का उद्घाटन ही करना था तो सपा अपने कार्यकाल में ही पुल बनवा देना चाहिए था।

बरैनी के लवकुश सिंह ने कहा कि पुल का निर्माण कार्य सपा सरकार में पुरा हुआ, लेकिन श्रेय लेने के लिए तमाम दलों के लोग लगे हैं। बरैनी के ढकेलू ने कहा कि सड़क बनाने के लिए कोई कार्यकर्ता आगे नहीं आ रहा है और बने पुल का उद्घाटन करने के लिए तमाम पार्टियों के कार्यकर्ता पुल पर पहुंच रहे हैं और फीता काटकर उद्घाटन करने में अपनी बहादुरी समझ रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें