गुरुवार को सपा की पदयात्रा मिंट हाउस से निकाली जाएगी। शहर उत्तरी में पदयात्रा का नेतृत्व असफाक अहमद डब्ल्यू, अजय चौधरी और डॉ. ओपी सिंह करेंगे। पदयात्रा मिंट हाउस से शुरू होकर कचहरी, पुलिस लाइन तिराहा होते हुए पांडेयपुर प्रेंमचंद्र प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद अजगरा और शिवपुर होते हुए चंदौली जिले के लिए रवाना होगी।