फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज जेल में बंद है झुन्ना पंडित: माफिया मुख्तार के करीबी ने बनारस के डॉक्टर और कारोबारी से मांगी रंगदारी

Wed, 23 Nov 2022 05:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी श्रीप्रकाश मिश्र उर्फ झुन्ना पंडित इस समय कासगंज जेल में बंद है। वो जेल में रहकर ही अपना गैंग चला रहा है। उसने बीते रविवार को वाराणसी के एक डॉक्टर और सराफा कारोबारी से रंगदारी मांगी है। 
विज्ञापन
झुन्ना पंडित की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कासगंज जेल में बंद कुख्यात बदमाश झुन्ना पंडित के नाम पर वाराणसी में दो लोगों से रंगदारी मांगी गई है। अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर के पास वंशिका चिल्ड्रेन अस्पताल के मालिक डॉक्टर दीपक वर्मा से 10 लाख तो पांडेयपुर के सराफ कारोबारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है।

विज्ञापन


दोनों को रविवार रात धमकी भरा पत्र दिया गया। एक मुकदमा रविवार रात तो दूसरा मुकदमा मंगलवार को दर्ज हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी श्रीप्रकाश मिश्र उर्फ झुन्ना पंडित इस समय कासगंज जेल में बंद है।

झुन्ना पंडित पर 48 आपराधिक मुकदमे दर्ज

तीन माह पूर्व भी झुन्ना पंडित के नाम पर शिवपुर के चिकित्सक डॉ. रामाशंकर प्रसाद सिंह उर्फ डॉ आरएस पटेल से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। अस्पताल के गार्ड लवलेश सिंह को रात में पत्र थमाते हुए गाली गलौज किया गया था। चिकित्सक ने मढ़वा निवासी झुन्ना पंडित और अज्ञात के खिलाफ रंगदारी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था।

पिछले 17 अक्तूबर को झुन्ना पंडित समेत उसके गिरोह के नौ बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। झुन्ना पर वाराणसी समेत अन्य जिलों के थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी समेत कुल 48 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 

जेल से गैंग ऑपरेट कर रहा झुन्ना पंडित
तीन साल पहले लालपुर के मढ़वा में दिनदहाड़े दिव्यांग पान विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर जरायम जगत में एक लाख इनामी और पंजाब की रोपण में गिरफ्तारी से सुर्खियों में आए श्रीप्रकाश मिश्र उर्फ झुन्ना पंडित जेल से अपने गैंग को संचालित कर रहा है। लूट, रंगदारी और विवादित जमीनों पर दखल के लिए नए युवाओं की फौज तैयार कर रहा है। उसे कुछ दिन पहले ही चित्रकूट से कासगंज जेल में शिफ्ट किया गया है। 

 रोपण में झुन्ना की गिरफ्तारी के दौरान माफिया मुख्तार अंसारी भी उस समय रोपण जेल में ही बंद था। पुलिस अफसरों के अनुसार माफिया मुख्तार अंसारी ने ही झुन्ना को पंजाब में शरण दिलवाया था। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक वर्मा को संबोधित करते हुए झुन्ना पंडित के नाम से धमकी भरे खत को लेकर कमिश्नरेट पुलिस भी अलर्ट हो गई। धमकी भरे पत्र की फोरेंसिक जांच से लेकर आरोपी के कब्जे से बरामद मोबाइल का सीडीआर भी खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन

झुन्ना पंडित के नाम से पत्र में लिखी गई बातें 

मैं झुन्ना पंडित प्रमाणित करता हूं कि मुझे (दस लाख रुपये चाहिए)। इसके बीच किसी प्रशासन या सामान्य आदमी से चर्चा या परिचर्चा नहीं करना हैं। मैं दिन व समय आपको मोबाइल नंबर पर बता दूंगा। मेरे पास नंबर है। बहुत पैसा कमाए हो, थोड़ा दान भी जरूरी है। तीन दिन का समय है। फोन जाएगा। नहीं करने पर बस एक मौका देंगे (जीना है तो ठीक है) वरना आगे आपकी मर्जी, इसके आगे कोई आप्शन नहीं है - झुन्ना पंडित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें