फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बुनकरों की समस्याओं को लेकर सपा ने कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, कहा- सरकार तक पहुंचाएं आवाज

Thu, 03 Sep 2020 04:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कमिश्नर को सपा ने सौंपा ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में बुनकरों को फ्लैट रेट में बिजली देने, अन्य मांगों लेकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल से उनके कार्यालय में मुलाकात की। पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी और महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कमिश्नर से कहा कि सरकार तक बुनकरों की आवाज को पहुंचाएं। कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे।


सपा के पूर्व विधायक ने कहा कि बुनकर समाज एक सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि देश की गिरती अर्थव्यवस्था की सबसे गहरी चोट बुनकरों पर पड़ी है। बनारस का यह मुख्य व्यवसाय पूरी तरह बर्बाद हो चुका है।

आंदोलनरत बुनकर भुखमरी के दौर से गुजर रहा है। पार्टी मांग करती है कि बुनकरों का लंबित विद्युत भुगतान पुराने फ्लैट रेट से ही लिया जाए। देश के अन्य प्रांतों में लागू रियायती विद्युत दर ही बनारस में लागू कराई जाए। बुनकरों को पहले की तरह रियायती दर पर ताना-बाना के लिए रेशम का धागा उपलब्ध कराया जाए।

बुनकर केंद्र की सुचारू व्यवस्था लागू की जाए। बुनकरों का उत्पाद सरकार सीधे क्रय करे। उसका भुगतान बुनकर को बिना किसी बिचौलिए से सीधे और जल्दी किया जाए। बेरोजगारी, भुखमरी से जूझ रहे बुनकरों को तत्काल राहत पैकेज उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

बुनकरों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रतिनिधि मंडल में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. उमाशंकर यादव, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ आनन्द प्रकाश तिवारी, महिला सभा अध्यक्ष पूजा यादव, जिला महासचिव आनन्द मौर्य, पूर्व महानगर अध्यक्ष ओपी सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्र 'किशमिश गुरु', सपा पार्षद दल नेता कमल पटेल, सपा सचेतक पार्षद हारून अंसारी, स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा, सयुस जिलाध्यक्ष किशन दिक्षित, पूर्व महानगर महासचिव लालू यादव, महानगर उपाध्यक्ष अनिल पटेल, महानगर उपाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, महानगर सचिव प्रदीप पाल, महानगर सचिव आलोक गुप्ता, संजय यादव, संदीप मिश्रा आदि शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें