फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: किसानों के समर्थन में सपा ने निकाली पदयात्रा, पुलिस ने रोका

Tue, 26 Jan 2021 12:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में सपा ने निकाली पदयात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी (सपा) सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर किसानों के आंदोलन के समर्थन में वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। वाराणसी में निकल रही सपा की ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने रोक दिया। जिसके चलते ट्रैक्टर की फोटो लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली।

विज्ञापन


अर्दली बाजार स्थित पार्टी कार्यालय से निकली पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को भोजूबीर में रोक दिया गया। वहीं, कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम को सपा के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि यह हमारे मौलिक अधिकारों का हनन है, यह सरकार डरी हुई है। किसानों के समर्थन में हम सभी समाजवादी साथी शांति पूर्वक रैली निकालने का कार्य कर रहे हैं। जिससे सत्ताधारी सरकार डर गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस बल के द्वारा हम सभी को फोन करके, घरों पर पुलिस के पहरे लगा दिए गए हैं, लेकिन हम समाजवादी कल झंडारोहण के पश्चात किसानों के समर्थन में शांतिपूर्ण रैली निकाली। जो संवैधानिक अधिकार है, उसकी हत्या हो रही है।किसानों के आंदोलन को पूरे देश में बल के आधार पर दबाया जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें