फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने यूपी के दो उम्मीदवारों की सूची की जारी, वाराणसी से शालिनी यादव पीएम मोदी को देंगी टक्कर

Tue, 23 Apr 2019 10:47 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सपा झंडा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी संसदीय से शालिनी यादव को गठबंधन का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। 2017 में कांग्रेस की टिकट पर महापौर पद का चुनाव लड़ चुकीं शालिनी यादव सोमवार को दोपहर बाद लखनऊ में सपा में शामिल हुई थीं।
विज्ञापन


सपा-बसपा गठबंधन ने चंदौली संसदीय सीट से जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय चौहान को भी उम्मीदवार बनाया है। डॉ. चौहान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय से मुकाबिल होंगे।


विज्ञापन

इसके साथ ही मिर्जापुर से सपा ने पूर्व में घोषित उम्मीदवार राजेंद्र एस बिंद को टिकट काट कर मछलीशहर से भाजपा सांसद रामचरित्र निषाद को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। निषाद हाल ही में सपा में शामिल हुए थे और उन्हें मिर्जापुर से उम्मीदवार बनाए जाने के संकेत थे। सपा की ओर से पूर्वांचल में बलिया सीट का उम्मीदवार घोषित करना बाकी रह गया है।

कांग्रेस नेता और राज्यसभा के पूर्व उपसभापति श्यामलाल यादव की पुत्र वधू शालिनी 2017 में कांग्रेस ज्वाइन की थी। निकाय चुनाव में महापौर प्रत्याशी के तौर पर उन्हें 113345 वोट मिले थे। वह दूसरे नंबर पर रही थीं।

उधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने बताया कि शालिनी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने और पार्टी कार्यक्रमों से दूरी बनाने के कारण 20 अप्रैल को पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था। प्रदेश अध्यक्ष को इसकी सूचना भी दे दी गई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें