लॉन में यात्रा विश्राम के बाद गुरुवार को लालपुर चट्टी होते हुए रोहनिया विधानसभा के मोहनसराय तक पहुंची। यहां रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को रोहनिया में पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा में पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, पखंडी बिंद, संतोष यादव, नीतिकेश सिंह, ललित यादव आदि शामिल रहे।
मुलायम सिंह के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हवन पूजन
- फोटो : अमर उजाला
सपा के संरक्षक मुलायम सिंह के यादव के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन किया। बृहस्पतिवार को सपा नेता अमन यादव के नेतृत्व में बीएचयू परिसर में बचाऊवीर अखाड़ा स्थित बजरंग बली के दरबार में वैदिक मंत्रोच्चार हुआ। इसके बाद हवन पूजन में बढ़ चढ़कर कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।