फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: किसान आंदोलन के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं का धरना, कई हिरासत में, नए एमएलसी भी गिरफ्तार

Mon, 07 Dec 2020 01:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
सपा नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले में किसान आंदोलन के समर्थन में सुबह से सपा कार्यकर्ताओं को घर पर नजरबंद किया गया। जिला अध्यक्ष देवी चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ सपा कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पहुंचकर किसान आंदोलन के समर्थन में धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं के धरने पर बैठने की सूचना पर सीओ सिटी, कटरा व देहात कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई।





सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को सपा कार्यकर्ता किसान आंदोलन के समर्थन में जुलूस निकालने वाले थे। इसे देखते हुए पुलिस ने समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को घर पर नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन का कहना था कि कोरोना को देखते हुए जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गई है। रोक के बावजूद जिलाध्यक्ष देवी चौधरी व जिला महासचिव अभय यादव सुबह सबरी से जुलूस निकाले। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि वह पार्टी कार्यालय जा रहे हैं।

विज्ञापन

हिरासत में लिए गए एमएलसी। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस रोकेगी तो यहीं सड़क पर धरने पर बैठ जाएंगे। इसके बाद जिला अध्यक्ष पार्टी कार्यालय पहुंचे। वहां पर पहुंचे कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के साथ धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

नवनिर्वाचित एमएलसी आसुतोष सिन्हा ने भी हुए गिरफ्तार
समाजवादी पार्टी से नवनिर्वाचित स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा भी सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचकर किसान आंदोलन में शामिल हुए। वह कलेक्ट्रेट के पास धरने पर बैठे थे, जहां से पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। स्नातक एमएलसी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार किसान विरोधी हो गई है। प्रदेश में अपराध बढ़ता जा रहा है। पुलिस अपराधियों को नहीं पकड़ पा रही है लेकिन किसान आंदोलन का समर्थन करने वाले समाजवादी पार्टी के लोगों को गिरफ्तार कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें