फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता गई पर हनक बरकरार, सपा नेता ने रिवाल्वर निकालकर मांगा टेंडर फार्म

Wed, 07 Jun 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
यूपी में समाजवादी पार्टी की सत्ता तो चली गई लेकिन पार्टी के नेताओं में सत्ता की हनक अभी भी बरकरार है। ताजा मामला मऊ जिले का है।  नगरपालिका कार्यालय में मंगलवार को एक सपा नेता ने टेंडर फार्म लेने को लेकर रिवाल्वर निकाल लिया। रिवाल्वर देखकर कर्मचारी सहम गए।
विज्ञापन


ठेकेदार टेंडर फार्म की बिक्री बंद होने के बाद भी फार्म मांग रहा था। इसकी सूचना मिलने पर चेयरमैन प्रतिनिधि अरशद जमाल एवं अन्य कर्मचारियों ने संबंधित ठेकेदार को बाहर निकाला। नगरपालिका ठेकेदार का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई कर रही है। उधर संबंधित ठेकेदार ने चेयरमैन प्रतिनिधि पर भेदभाव एवं धमकी का आरोप लगाया है।      

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बरपुर गांव निवासी सपा नेता राकेश शर्मा की पत्नी शकुंतला शर्मा का नगरपालिका में ठेकेदारी का लाइसेंस है। मंगलवार को सपा नेता नगरपालिका में पहुंच गया और टेंडर फार्म मांगने लगा।
विज्ञापन


संबंधित कर्मचारियों ने जब यह कहा कि टेंडर फार्म बिकने की समय सीमा समाप्त हो गई तो संबंधित ठेकेदार ने अपना लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लिया। इससे कर्मचारियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर नगरपालिकाध्यक्ष शाहीना जमाल के पति एवं प्रतिनिधि अरशद जमाल एवं अन्य नगरपालिका के कर्मचारी इकट्ठा हो गए।

सभी ने मिलकर सपा नेता को बाहर निकाला। इस संबंध में अरशद जमाल ने बताया कि सपा नेता राकेश शर्मा कार्यालय में घुसकर असलहे के बल पर कर्मचारियों का आतंकित कर रहे थे। जिन्हें किसी प्रकार बाहर निकाला गया।

उनके ठेकेदारी के लाइसेंस को निरस्त किया जाएगा साथ ही उनके रिवाल्वर के लाइसेंस को भी निरस्त कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।

इस संबंध में सपा नेता राकेश शर्मा का कहना है कि चेयरमैन के प्रतिनिधि अरशद जमाल उसके साथ भेदभाव कर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप सरासर झूठ है। उनके विरुद्ध पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है।        
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें