फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक का माहौल बना रही भाजपा, नहीं किया जाएगा बर्दाश्तः सपा नेता राम गोविंद चौधरी

Wed, 17 Jan 2018 08:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी - फोटो : file photo
विज्ञापन

विज्ञापन
यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा है कि हज से सब्सिडी समाप्त करना नैतिकता के विरुद्ध है। भाजपा हज से सब्सिडी हटाकर मुस्लिमों को दबाव में लेना चाहती है। वह आतंक का वातावरण पैदा कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर भाजपा द्वारा समाप्त की जा रही सारी सुविधाएं फिर से बहाल की जाएंगी।

बुधवार को बलिया में पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, मुसलमानों की सुविधाएं एक-एक कर छीन रही है। वह मुसलमानों को आतंकित कर उन्हें अपने पक्ष में करना चाहती है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि हज सब्सिडी समाप्त करने के बाद भाजपा सरकार अब मदरसों को दिए जा रहे अनुदान को भी समाप्त करने का फैसला कर सकती है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी मुसलमानों के साथ है तथा सत्ता में आने पर उनकी जिन सुविधाओं को भाजपा सरकार समाप्त कर रही है, उन्हें फिर से बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि आजादी की लड़ाई हिंदू मुस्लिम सभी ने साथ मिलकर लड़ी थी। लेकिन भाजपा अब भेदभाव कर रही है। सनातन धर्म के साथ भी छेड़छाड़ की जा रही है। भाजपा को बहुमत का अहम हो गया है, जल्द ही उसका अहम टूटेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें