राजस्थान की चुनावी जनसभा में हनुमान की जाति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद बलिया में सपा नेता और पूर्व मंत्री नारद राय ने सीएम आदित्यनाथ पर विवादित बयान दिया है। कहा कि पहले योगी जी का डीएनए टेस्ट होना चाहिए। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Trending Videos
विज्ञापन
बिना रिश्वत के नहीं हो रहा काम
2 of 6
नारद राय
सीएम योगी अपना डीएनए टेस्ट कराकर बताएं कि वो किस जाति के हैं। यह बातें उन्होंने शनिवार की शाम नगर के एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भगवान की कोई जाति नहीं है, भगवान हर जगह विद्यमान हैं। उनको किसी जाति के होने की बात करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
अब आरपार की लड़ाई लड़ेगी सपा
3 of 6
सपा के जिला कार्यालय पर समाजवादी छात्र के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह व काबीना मंत्री नारद राय को माला पहनाकर स्वागत करते छात्रसभा के कार्यकर्ता।
कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा जाति धर्म के आधार पर समाज को तोड़ने का काम करती रही है। कहा, हनुमान जी को दलित कहने से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा अब हिंदू देवी देवताओं को बांटकर अपनी राजनीति करना चाह रही है। इसे हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे। इस दौरान नारद राय के अलावा सपा के कई नेता भी मौजूद थे।
4 of 6
नगर के बहेरी पहुंचने पर पैदल जीप से उतरकर पैदल चलते काबीना मंत्री नारद राय।
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान हनुमान को दलित बताया तो विपक्षी दलों को बैठे-बिठाए सत्ता पक्ष को घेरने का मौका मिल गया। हनुमान पर दलित का तमगा लगा तो समुदाय के लोग मंदिर में कब्जा करने भी जा पहुंचे। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने चढ़ावे पर हक की बात तक कह डाली। अब सपा नेता नारद राय के नए बयान ने फिर से इस मुद्दे को हवा दे दी है।
विज्ञापन
5 of 6
आवास पर चुनावी समीक्षा करते पूर्व मंत्री एवं बसपा प्रत्याशी नारद राय तथा उनके समर्थक।
पत्रकार वार्ता में सपा नेता ने कहा कि सरकार के दबाव में बालू तस्करी और अवैध शराब का धंधा खुलेआम हो रही है। गंगा नदी पर पीपा पुल अभी तक नहीं बना, इससे जनपद ही नहीं बल्कि गंगा पार के लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सात दिसंबर तक पीपा पुल बनाने का कार्य शुरू नहीं हुआ तो डीएम कार्यालय का कार्यकर्ता घेराव करेंगे।
पत्रकार वार्ता में सपा नेता ने कहा कि सरकार के दबाव में बालू तस्करी और अवैध शराब का धंधा खुलेआम हो रही है। गंगा नदी पर पीपा पुल अभी तक नहीं बना, इससे जनपद ही नहीं बल्कि गंगा पार के लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सात दिसंबर तक पीपा पुल बनाने का कार्य शुरू नहीं हुआ तो डीएम कार्यालय का कार्यकर्ता घेराव करेंगे।