इन चार सालों में जितनी नौकरियों दी नहीं उससे ज्यादा छीन लिया है। जिसका शिक्षा मित्र उदाहरण हैं। पिछले एक साल में भारत की गरीबी और बढ़ गई है। मिडिल क्लास जहां सिकुड़ा है, वहीं गरीबों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है।
महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि सरकार के 4 साल असफलता, अराजकता, लूट, सरकारी लूट के, अधिकारियों की लूट के, हत्या डकैती के हैं। महिलाओं को सुरक्षा न दे पाने के, बेरोजगारों को रोजगार न दे पाने के, किसानों को मौत के मुंह में धकेलने वाली सरकार के पूरे हुए हैं। प्रदेश सरकार फर्जी विकास कार्यों की होर्डिंग्स लगा रही है। प्रदेश में दोनों एक्सप्रेसवे अखिलेश यादव की देन है।
चार सालों में समाजवादी सरकार के कामों पर सिर्फ अपना नाम ही लिखवाया है। कार्यक्रम में जिला महासचिव आनन्द मौर्य, महानगर महासचिव जितेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार सभा प्रदीप जायसवाल, पूर्व पार्षद शंकर विश्नानी, कैंट विधानसभा अध्यक्ष विवेक यादव, महानगर मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा, मजदूर सभा अध्यक्ष जितेन्द्र मौर्य, कोषाध्यक्ष शादाब अशरफ, कार्यकारिणी सदस्य इमरान बबलू आदि मौजूद रहे।