फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: सपा, कांग्रेस, आप व शिवसेना के कई कार्यकर्ता BJP में शामिल; PM के रोड शो का हिस्सा बनेंगे जयंत

Sun, 12 May 2024 09:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

UP Politics: भाजपा नेता सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। काशी की बात करें तो  2014 के पहले की काशी और आज की काशी में जमीन-आसमान का अंतर है। आज काशी विकास का रोल मॉडल बन चुकी है। 
विज्ञापन
भाजपा का सदस्यता लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा, कांग्रेस, आप और शिवसेना के कई कार्यकर्ता रविवार को भाजपा में शामिल हुए। लोकसभा संयोजक सुरेंद्र नारायण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने शामिल होने वालों को पार्टी की टोपी पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


सदस्यता ग्रहण करने वालों में विवेक सिंह, अजय मिश्रा, प्रेम प्रकाश यादव, दीपक जायसवाल, धीरेंद्र पटेल, बृजेश राय, आकाश तिवारी, पंकज मौर्या, अजय पटेल, राहुल श्रीवास्तव, दिलीप पाल, पंकज यादव, आशीष शर्मा, अनुज, रवि कुशवाहा, शिवशंकर राय आदि शामिल रहे।

उधर, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा तिवारी को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष रानिका जायसवाल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। बीएचयू से जुड़े डॉक्टर परिवार के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने पूर्व पार्षद विजय जायसवाल, महेंद्र सिंह शक्ति, विजय लक्ष्मी आदि को सदस्यता ग्रहण करवाई।
विज्ञापन


कई पूर्व पार्षद भाजपा में हुए शामिल
सपा एवं कांग्रेस के कई पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय एवं लोकसभा संयोजक सुरेंद्र नारायण सिंह ने इन्हें पार्टी का पटका एवं टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इनमें विजय जायसवाल, महेंद्र सिंह शक्ति, विजय लक्ष्मी जैसल आदि प्रमुख रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें