जिला गंगा समिति की बैठक बुधवार दोपहर जिला रायफल क्लब सभागार में एडीएम सिटी गुलाब चंद की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने गंगा और उसके घाटों की सफाई पर किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। बैठक में गंगा किनारे की स्वच्छता की जिम्मेदारी संभाल रहे संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए।
एडीएम सिटी ने रमना में प्रस्तावित एसटीपी निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने को कहा। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने मणिकर्णिका घाट और गंगा द्वार के सामने सुविधाजनक बड़े डस्टबिन (अर्पण कलश) रखने का सुझाव दिया। ताकि शवदाह के बाद एवं अन्य धार्मिक निर्माल्य को लोग गंगा में न छोड़कर अर्पण कलश में विसर्जित करें।
घाट पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाने और देखरेख करने की मांग की। वेस इंडिया के निदेशक डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने पर्यावरण संरक्षण के सुझाव दिए। वरुणा सेवा ट्रस्ट से उपस्थित सीए जमुना शुक्ला और पूजा श्रीवास्तव ने वरुणा किनारे की गंदगी को साफ करने की बात कही।