फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: MLC चुनाव की मतगणना प्रक्रिया पर सपा ने उठाए सवाल, कार्यकर्ताओं का धरना, प्रत्याशी नजरबंद

Thu, 03 Dec 2020 03:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में स्नातक शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुरू हुई मतगणना प्रक्रिया पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने सवाल उठाए हैं। मतगणना स्थल पहड़िया मंडी के बाहर हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता पहुंच गए हैं। सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा और सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ मौके पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन

इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया, साथ ही पीएसी की टीमें भी पहुंच गईं। धरना दे रहे सपा प्रत्याशी को पुलिस ने हिरासत में लेकर नजरबंद कर दिया है।


मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सपा के पहड़िया मंडी के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं। स्नातक के सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने आरोप लगाया कि मतपेटिका के ऊपर सील नहीं हैं और कुछ मतपेटियों की सील टूटी हुई है।

मौके पर पहुंचे सपा अध्यक्ष और कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ और महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में पूरी सपा की टीम धरने पर बैठी है। पार्टी कार्यकर्ता जमकर सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। सपा के धरने की सूचना के बाद आला अधिकारी मंडी से निकल गए हैं। पुलिस ने धरना स्थल को चारों ओर से घेर लिया है।

सपा प्रत्याशी ने रिटर्निंग ऑफिसर, कमिश्नर दीपक अग्रवाल से आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि कई बूथ के बॉक्स ऐसे मिले जिन पर सील नहीं थी। इसके लिए हम लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि कई बूथों पर वोट कहीं अधिक तो कहीं ज्यादा निकले।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला
चोलापुर में 283 वोट थे, वहां 285 वोट निकले। जखनिया में मतपेटिका सील नहीं थी। जखनिया गाजीपुर में 381 वोट थे, वहां 380 वोट निकले। आशुतोष सिन्हा ने आरोप लगाया कि कहीं न कहीं चुनाव को प्रभावित किया जा रहा है। मतपेटिकाओं को तोड़ने और उन पर सील नहीं का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे हुए हैं।

सपा का कहना है कि चुनाव निष्पक्ष होने की आशंका नहीं है। अगर निष्पक्ष चुनाव नहीं हुए तो सपा आंदोलन करेगी। यही नहीं मतगणना स्थल पर किसी प्रकार की कोई व्यवस्था न ही प्रत्याशी के लिए है, न उनके एजेंटों के लिए है। मूलभूत आवश्यकताओं के मद्देनजर व पानी शौचालय तक की व्यवस्था नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें