फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट रेलवे स्टेशन पर सेल टैक्स का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सेल टैक्स की टीम के छापे में बिना कागजात के 100 बंडल सामान मिले। टीम अब जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मंगलवार को एडिशनल कमिश्नर प्रदीप कुमार के निर्देश पर दस सदस्यीय टीम हावड़ा-अमृतसर ट्रेन संख्या 00463 के पार्सल बोगी जांच की और पार्सल विभाग के बाहर और प्लेटफार्म नंबर एक पर रखे लीज होल्डरों के लगभग 100 पार्सलों को जब्त कर लिया। इसके बाद ट्रेन में लदे पार्सलों की भी जांच हुई। वाणिज्य कर अधिकारियों के निर्देश के बाद जब्त पार्सल के बंडलों को वाहनों से चेतगंज कार्यालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

एडिशनल कमिश्नर प्रदीप कुमार ने बताया कि कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की पार्सल बोगी से बिना कागजात के मिले 100 बंडल सामान को चेतगंज कार्यालय लाया गया है। बंडलों की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कर चोरी का सही आंकलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें