फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दो अफसरों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यों तथा सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा हुई। इस दौरान परियोजना प्रबंधक यूपीसीएल तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपस्थित थे। जिलाधिकारी ने इनका वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

डीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को जल जीवन मिशन योजना में कनेक्शन देने की प्रगति को बढ़ाने को कहा। चेताया कि परियोजनाओं में प्रगति बढ़ाएं, अन्यथा अगले महीने में ग्रेड डी आने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने उपपरियोजना प्रबंधक सेतु निगम द्वारा सूचना समय से पोर्टल पर फीड न कराने पर ई ग्रेड के लिए स्पष्टीकरण एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्र प्रेषित करने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग से संबंधित योजनाएं, जो सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित हो रही हैं, उनकी फीडिंग समय से कराएं। योजनाओं की प्रगति गुणवत्ता परक करते हुए सभी में ग्रेड ए प्लस करें। डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि जिन परियोजनाओं की जमीन उपलब्ध नहीं है, इसके लिए एसडीएम से वार्ता कर कार्यदायी संस्थाओं को भूमि उपलब्ध कराएं। कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण करने और समस्या आने पर अवगत कराने को कहा। पर्यटन विभाग के परियोजना प्रबंधक को रुके कार्यों को 30 अप्रैल तक पूर्ण करा रैंकिंग में सुधार का निर्देश दिया। डीएम ने कार्यकारी संस्थाओं को सीएम डैशबोर्ड पर एक करोड़ या उससे ऊपर की परियोजनाओं की समय से पोर्टल पर फीडिंग करने को कहा। कहा कि जो कार्य पूर्ण हो गए हैं, उनको संबधित विभागों को तत्काल हस्तानांतरित करें। अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय को नगर पंचायत फूलपुर में कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि यदि किसी भी कार्य को पूर्ण करने में बिना किसी कारण के समय बढ़ाया जा रहा है तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं के नोडल अधिकारियों को निर्धारित परियोजनाओं का भ्रमण कर माह के प्रथम सप्ताह में भ्रमण और गुणवत्ता रिपोर्ट अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय में जमा करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, अपर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह आदि अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें