फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: गंगा में डूबने वालों की जान बचाने वाले नाविकों को डीएम ने किया सम्मानित

Tue, 02 Mar 2021 05:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सम्मानित नाविकों के साथ जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में पिछले दिनों गंगा में लोगों को डूबने से बचाने वाले नाविकों को सम्मानित कर जिलाधिकारी ने उनका हौसला बढ़ाया है। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में  जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने 10 नाविकों को दो-दो हजार की पुरस्कार राशि, अंगवस्त्र, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


सोसाइटी के सचिव डॉक्टर संजय राय ने बताया कि दो महीने पहले भदैनी घाट के सामने नाव पलटने से चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सात अन्य लोगों को नाविकों ने अपने साहस का परिचय देते हुए बचा लिया था।

समारोह में गिरधारी लाल साहनी, अनूप साहनी, विष्णु साहनी,संतोष साहनी, संजू साहनी नाटे साहनी, मोनू साहनी, राजेन्द्र साहनी, सरोज साहनी, श्यामसुंदर को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि काशी में नाविक समाज अथक परिश्रम कर पर्यटकों को सैर कराने के साथ ही मां गंगा की सेवा जैसा पुण्य कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही नाव पलटने जैसी आपदा में अपनी जान की बाजी लगाकर दुसरो को बचाकर अनुकरणीय मिसाल पेश कर रहे हैं। समारोह में विजय शाह, वेदमूर्ति शास्त्री आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें