फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : नशे में धुत शराबियों ने टेंट व्यवसायी को जमकर पीटा, मौत

Mon, 09 Sep 2019 01:42 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
टेंट व्यवसायी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के रामनगर की साहित्यनाका नई बस्ती में रविवार की रात नशे में धुत युवकों ने टेंट व्यवसायी यार मोहम्मद उर्फ चिलबिल(55) से हाथापाई कर धकेल दिया। जमीन पर पड़े पत्थर पर गिरने से चिलबिल के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लग गई। घायल चिलबिल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


चिलबिल के बेटे सुल्तान खां की तहरीर पर रामनगर थाने में नई बस्ती के पराग भारती, वारीगढ़ही के चानी, रामबाग के राजकुमार यादव और मलहिया के बबलू साहनी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, घटना को लेकर मुहल्ले के लोगों में व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।

रामनगर थाना अंतर्गत साहित्यनाका नई बस्ती निवासी चिलबिल के घर के समीप स्थित एक बाड़े में दोपहर से ही छह-सात युवक शराब पीकर आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। बाद में वे चिलबिल को गाली देने लगे तो घर की महिलाओं ने विरोध किया और चिलबिल को बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिलबिल घर आया और युवकों को शांत कराने लगे तो सभी ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें जमीन पर पड़े पत्थर पर धकेल दिया। चिलबिल का बेटा सुल्तान उन्हें लेकर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर गया, जहां मौत होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

उधर, चिलबिल की पत्नी सायरा बानो, उनके तीन बेटों और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने चिलबिल की हत्या करने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर रामनगर अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें छापेमारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें