फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: काशी में एक साथ दिखेंगे सचिन तेंदुलकर, विराट, रोनाल्डो, मेसी और ललित; इस दिन होगा खास आयोजन

Mon, 02 Jun 2025 12:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

देश के दिग्गज खिलाड़ियों का जुटान वाराणसी में पांच जून को होगा। वे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगे। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर, विराट, मैसी, रोनाल्डो और ललित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत रत्न से सम्मानित क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, लीजेंड क्रिकेटर विराट कोहली, मशहूर फुटबॉलर मेसी, रोनाल्डो और ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय वाराणसी में एक साथ दिखेंगे।

विज्ञापन


हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि ये दिग्गज खिलाड़ी एक साथ युवा खिलाड़ियों को संदेश देंगे कि जो खेलेगा वहीं खिलेगा। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर इन मशहूर खिलाड़ियों के नाम पर परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में पौधरोपण किया जाएगा। हर पौधे पर इन खिलाड़ियों का विवरण लिखा होगा। 

इसके साथ ही यह भी अंकित होगा कि इनकी असाधारण क्षमता से समाज को क्या नई दिशा मिली। खेल खेलने से समाज किस तरह से विकास की राह पर आगे बढ़ता है। ओलंपिक खेलों में उन्हीं देशों के खिलाड़ी अधिक पदक जीतते हैं, जिनका समाज विकसित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू हो गईं तैयारियां

ओलंपिक में भारत वर्ष 1900 से हिस्सा ले रहा है। 125 साल में भारत ने अब तक 10 स्वर्ण पदक जीता है। जिनमें आठ हॉकी में तथा एक एक स्वर्ण पदक निशानेबाजी और एथलेटिक्स में हासिल किया है। अमेरिका, रूस, चीन, जापान और जर्मनी ने सैकड़ों पदक जीता है। 

डॉ. सिंह ने बताया कि परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में हॉकी, हैंडबॉल, रग्बी फुटबाल, एथलेटिक्स और तैराकी के 300 से अधिक बालक-बालिका निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। इन में 53 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 23 खिलाड़ियों ने पदक भी जीता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें