फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sabarmati Express Train: साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के स्टेशन में बदलाव, 14 दिसंबर से वाराणसी सिटी स्टेशन पर आएगी

Fri, 02 Dec 2022 12:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार 12 दिसंबर को अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या-19167 अहमदाबाद-वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित टर्मिनल के अनुसार 14 दिसंबर से वाराणसी जं. के स्थान पर वाराणसी सिटी स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के स्टेशन में बड़ा बदलाव किया है। वाराणसी-अहमदाबाद –वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस के यात्रा आरम्भ करने एवं यात्रा समाप्त करने वाले स्टेशन में बदलाव किया गया है। यह गाड़ी 14 दिसंबर से वाराणसी सिटी स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी और 15 दिसंबर से वाराणसी सिटी स्टेशन से ओरिजनेट होकर रवाना होगी।

विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार 12 दिसंबर को अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या-19167 अहमदाबाद-वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित टर्मिनल के अनुसार 14 दिसंबर से वाराणसी जं. के स्थान पर वाराणसी सिटी स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
यह गाड़ी सोमवार,मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को वाराणसी जंक्शन पर पूर्ववत समयानुसार 09:45 बजे पहुंचकर 09:55 बजे छुटेगी। 10:15 बजे वाराणसी सिटी स्टेशन पहुंचकर टर्मिनेट होगी। 
विज्ञापन

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 19168 वाराणसी- अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस 15 दिसम्बर से परिवर्तित ओरिजनेटिंग स्टेशन वाराणसी जं के स्थान पर वाराणसी सिटी स्टेशन से अपनी यात्रा आरम्भ करेगी। यह गाड़ी  मंगलवार,गुरुवार,शुक्रवार तथा रविवार को 13:50 बजे वाराणसी सिटी से प्रस्थान कर 14:10 बजे  वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी तथा पूर्ववत समयानुसार  14:30 बजे अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेगी । इस गाड़ी का अन्य स्टेशनों पर समय एवं ठहराव पूर्ववत् रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें