फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: रूस-यूक्रेन युद्ध का ड्राइविंग लाइसेंस पर पड़ रहा है असर, जानिए क्या है मामला ?

Sat, 11 Mar 2023 07:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी जिले के करीब 10 हजार आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) का स्मार्ट कार्ड नहीं मिल पाया है। इस पूरे महीने अभी राहत की उम्मीद नहीं है, ऐसे में इंतजार करने वालों की संख्या 15 हजार तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस यूक्रेन युद्ध का असर अब भी परिवहन विभाग के कामकाज पर पड़ रहा है। यूक्रेन से आने वाले चिप की आपूर्ति बहाल नहीं होने से वाराणसी जिले के करीब 10 हजार आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) का स्मार्ट कार्ड नहीं मिल पाया है। इस पूरे महीने अभी राहत की उम्मीद नहीं है, ऐसे में इंतजार करने वालों की संख्या 15 हजार तक पहुंच सकती है। फिलहाल परिवहन विभाग अप्रैल से ड्राइविंग लाइसेंस को जारी करने का दावा कर रहा है।

विज्ञापन

दरअसल, स्मार्ट कार्ड लाइसेंस की प्रिटिंग परिवहन आयुक्त कार्यालय लखनऊ में स्मार्ट चिप प्रा लि की ओर से की जाती है। यूरोपीय देशों से इस चिप का आयात किया जाता है और रूस यूक्रेन युद्ध के चलते लाइसेंस में प्रयोग होने वाले चिप का आयात बाधित है। इसके चलते स्मार्ट कार्ड लाइसेंस जारी नहीं हो पा रहा है। दिसंबर 2022 से 10 मार्च तक करीब 10 हजार डीएल के स्मार्ट कार्ड लंबित हैं। यहां बता दें कि वाराणसी में प्रति माह करीब तीन हजार डीएल जारी होते हैं। डीएल बनाने के बाद लखनऊ स्थित कंपनी डाक के माध्यम से आवेदक के पते पर भेजती है। मगर, दिसंबर से लेकर मार्च तक डीएल के आवेदकों तक यह स्मार्ट कार्ड नहीं पहुंचा है। दावा किया जा रहा है कि चिप की आपूर्ति 31 मार्च तक नियमित हो जाएगी और अप्रैल से स्मार्ट कार्ड लाइसेंस की प्रिंटिंग व डिस्पैच शुरू हो जाएगा।
 

विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस
चेकिंग के दौरान दिखाएं अप्लाई नंबर
चिप की कमी के चलते ड्राइविंग लाइसेंस का स्मार्ट कार्ड जारी नहीं होने की समस्या को देखते हुए शासन स्तर से जांच के दौरान अप्लाई नंबर दिखाने पर छूट के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आवेदक अपनी सुविधा के लिये सारथी पोर्टल पर आपने डीएल का स्टेटस चेक कर सकते हैं तथा चेकिंग के दौरान जाॅच अधिकारी भी सारथी पोर्टल पर आवेदक के लाइसेंस की क्रास चेकिंग कर सकते है।
यूक्रेन युद्ध के चलते चिप की आपूर्ति बाधित है और इसी वजह से मुख्यालय से डीएल के स्मार्ट कार्ड प्रिंट नहीं हो रहे हैं। जल्द ही इस समस्या के समाधान की उम्मीद है। - सर्वेश कुमार चतुर्वेदी, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें