फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: होली के बाद ट्रेनों और बसों में उमड़ी भीड़, किसी को सीट मिली तो किसी को खड़े-खड़े करनी पड़ी यात्रा

Fri, 10 Mar 2023 12:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

होली के मद्देनजर पिछले चार-पांच दिन से घर आने वालों की भीड़ ट्रेनों में दिखी। अब होली खत्म होने के बाद लोगों को काम पर लौटना है। बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर जो भी ट्रेनें रुक रहीं थीं, उसमें खचाखच भीड़ रही। सीट पर बैठने के साथ ही ज्यादातर लोग तो गलियारों में खड़े ही रहे। रेलवे स्टेशनों पर होली के मद्देनजर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जीआरपी, आरपीएफ के जवान मुस्तैद दिखे।
विज्ञापन
वाराणसी कैंट स्टेशन पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगों का पर्व बीतने के बाद अब लोग घरों से अपने काम पर लौटने लगे हैं। ऐसे में ट्रेनों के साथ ही बसों में भी लोगों को सीट के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। गुरुवार को कैंट रेलवे स्टेशन से दिल्ली, मुंबई, सूरत और पंजाब आदि शहरों को जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रही। इसी तरह के हालात वाराणसी सिटी, बनारस स्टेशन पर भी रहे। स्थिति यह रही कि कुछ लोगों को सीट तो किसी तरह मिल गई, लेकिन कई लोगों को खड़े होकर ही यात्रा करनी पड़ी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
होली के मद्देनजर पिछले चार-पांच दिन से घर आने वालों की भीड़ ट्रेनों में दिखी। अब होली खत्म होने के बाद लोगों को काम पर लौटना है। बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर जो भी ट्रेनें रुक रहीं थीं, उसमें खचाखच भीड़ रही। सीट पर बैठने के साथ ही ज्यादातर लोग तो गलियारों में खड़े ही रहे। रेलवे स्टेशनों पर होली के मद्देनजर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जीआरपी, आरपीएफ के जवान मुस्तैद दिखे। आरपीएफ के जवान लोगों को ट्रेन के दरवाजे के बाहर लटककर यात्रा न करने की सलाह देते रहे। इसके अलावा स्टेशन पर लोगों से सामानों की सुरक्षा करते रहने के बारे में भी जवानों ने अपील की।
बसों में भी सीट के लिए मारामारी
रोडवेज बस स्टैंड पर भी यात्रियों की भीड़ रही। यहां से प्रयागराज, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, लखनऊ आदि जगहों पर जाने वाली बसों में सीट के लिए मारामारी देखने को मिली। बृहस्पतिवार को बसें भी यात्रियों से ठसाठस भरकर ही गईं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि यात्रियों की जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसों का संचालन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें