फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के प्रति शहरी से ज्यादा जागरूक रहे ग्रामीण मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर और ग्रामीण इलाकों में मतदान प्रतिशत के आंकड़ों से ही मतदान के प्रति जागरूकता की लोगों में ललक का पता चलता है। जिले की आठ विधानसभा क्षेत्राें में शहरियों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में अधिक वोट पड़े। शहर में जहां दक्षिणी सीट पर सबसे अधिक 59 प्रतिशत मतदान हुआ वहीं ग्रामीण इलाके में 63.48 प्रतिशत वोट के साथ शिवपुर पहले नंबर पर रहा।
विज्ञापन

जिले में शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी, कैंट विधानसभा सीट के साथ ही ग्रामीण इलाकों में शिवपुर, अजगरा, रोहनिया, पिंडरा और सेवापुरी में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। शहर के अधिकांश बूथों पर मतदाताओं की संख्या सुबह 10 बजे तक कम रही जबकि ग्रामीण इलाकों में अजगरा, पिंडरा, सेवापुरी, रोहनिया आदि जगहों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। यहां युवाओं, महिलाओं, पुरुषों के मुकाबले दिव्यांगों, बुजुर्गों की संख्या अधिक रही। हालांकि शहर में दोपहर बाद धीरे-धीरे मतदाता पहुंचने लगे तो थोड़ा प्रतिशत बढ़ा जरूर, लेकिन शाम छह बजे तक पड़े मतों के अनुसार जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुकाबले पर अगर गौर करें तो ग्रामीण इलाकों में अधिक प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

एक नजर में मतदान प्रतिशत
कुल मतदान प्रतिशत 58.80 प्रतिशत
शहर उत्तरी 56.82 प्रतिशत
शहर दक्षिणी 59.13 प्रतिशत
कैंट 51.35 प्रतिशत
शिवपुर 63.48 प्रतिशत
रोहनिया 60.34 प्रतिशत
अजगरा 61.82 प्रतिशत
सेवापुरी 61.72 प्रतिशत
पिंडरा 57.84 प्रतिशत
00000
जिले में ऐसे बढ़ा ग्राफ
सुबह 9 बजे 8.90 प्रतिशत
सुबह 11 बजे 21.19 प्रतिशत
दोपहर 1 बजे 33.55 प्रतिशत
दोपहर 3 बजे 43.76 प्रतिशत
शाम 5 बजे 52.79 प्रतिशत
शाम 7 बजे तक 58.80 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें