फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फॉर कंट्री : डीएम ने कहा- स्वतंत्रता दिवस पर जल संरक्षण-वृक्षारोपण को जीवन का हिस्सा बनाएं

Wed, 14 Aug 2019 12:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
'मां तुझे प्रणाम' कार्यक्रम में निकाली जा रही रैली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' के तहत रन फॉर कंट्री का आयोजन बुधवार सुबह आठ बजे किया गया। वाराणसी के जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने राजकीय क्वींस कालेज से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जहां रन फॉर कंट्री में आजादी के जश्न में विद्यार्थियों के साथ ही सामाजिक संगठनों के लोगों ने शिरकत की।

विज्ञापन


इस दौरान वाराणसी के जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे देश की युवा पीढ़ी को देश के विकास में अपनी क्षमता का बेहतर इस्तेमाल करना होगा। साथ ही हमें अभी कई ऐसी चीजों से आजादी हासिल करनी है जो हमारे समाज के लिए अभिशाप की तरह हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की, जल संरक्षण के लिए जल शक्ति अभियान चलाया है। मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण महाकुंभ अभियान चलाया है, जिसके अंतर्गत प्रदेश में अबतक करोड़ों पेड़ लगाए जा चुके हैं और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर वृहद वृक्षारोपण महाकुंभ कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इसी दिन रक्षाबंधन के त्यौहार पर वृक्षों की रक्षा का भी संकल्प लिया जाए।

बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता, प्लास्टिक थर्मोकोल बहिष्कार, जल संरक्षण और वृक्षारोपण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। आप, लोगों में जागरूकता लाकर समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।

हम दैनिक जीवन में अपनी आदतों में छोटा-छोटा बदलाव लाकर बहुत सारा जल बचा सकते हैं। जल संरक्षण और जल संचयन करके भविष्य में आने वाले संभावित जल संकट से लोगों को बचा सकते हैं और गिरते भूजल स्तर को रोक सकते हैं।


राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से सिगरा स्टेडियम तक होने वाली इस दौड़ का उद्देश्य लोगों में देश-प्रेम, एकता, अखंडता की अलख जगाना है। राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज पर जिलाधिकारी हरी झंडी दिखाकर लोगों को रवाना करेंगे, जबकि सिगरा स्टेडियम पर कमिश्नर दीपक अग्रवाल इसमें शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाएंगे।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में जुटे सामाजिक, व्यापारिक, महिला संगठनों के साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह है। वहीं 14 अगस्त को होने वाले रन फॉर कंट्री के आयोजन में भी लोग पूरे उत्साह के साथ शामिल होंगे। इस बीच मंगलवार को स्कूलों में बैंड दल में शामिल छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को पूर्वाभ्यास किया।  

इन रूटों से गुजरेंगे छात्र :
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से निकलकर छात्र-छात्राएं लहुराबीर आजाद पार्क, मलदहिया लोहामंडी, मलदहिया चौराहा, फातमान, सिगरा चौराहा होते हुए सिगरा स्टेडियम तक पहुंचेंगे।

इन विद्यालयों के छात्र होंगे शामिल :
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, कमलापति त्रिपाठी ब्वॉयज और गर्ल्स इंटर कॉलेज, भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज इंगलिशियालाइन, खेदनलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, एओ मुस्लिम इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज, श्री कमलाकर चौबे आदर्श सेवा विद्यालय, डीएवी इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज, रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बीटीएस माध्यमिक विद्यालय कमच्छा, गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज, बसंत कन्या इंटर कॉलेज, निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, डब्ल्यूएच स्मिथ स्कूल सिगरा, हैप्पी मॉडल सकूल, वनिता पब्लिक स्कूल लहुराबीर, आर्य महिला नागरमल मुरारका स्कूल और मुकुलारण्यम इंग्लिश स्कूल सिद्धगिरबाग।


यहां जमा करें स्लोगन प्रतियोगिता का फार्मेट :
मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत होने वाली स्लोगन प्रतियोगिता के लिए 11 अगस्त को प्रकाशित फार्मेट 20 अगस्त तक शहर में बने 12 केंद्रों पर जमा किए जा सकते हैं। इसमें दुर्गाकुंड पुलिस चौकी के सामने अंकित बुक स्टॉल, सुंदरपुर एसबीआई एटीएम के सामने गुप्ता साहित्य केंद्र, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया रथयात्रा के पास पप्पू टी स्टॉल, महमूरगंज रिलायंस पेट्रोल पंप, गिरिजाघर पेट्रोल पंप के पास हॉट किचन रेस्टोरेंट, पांडेयपुर में कृष्णा मेगा मार्ट और पहड़िया मंडी गेट नंबर एक पर जय माता दी गारमेंटस में फार्मेट भरकर जमा किया जा सकता है। इसके अलावा गोलघर कचहरी स्थित भाग्यश्री स्वीट्स, शिवपुर नार्मल स्कूल के सामने लक्ष्मी नारायन मेगा मार्ट, विनायक प्लाजा प्रथम तल पर टाइम आउट कैफे, चांदपुर अमर उजाला कार्यालय और जगतगंज अमर उजाला कार्यालय पर फार्मेट जमा करने की सुविधा है।
विज्ञापन

कार और बाइक रैली भी निकलेगी :
रन फॉर कंट्री के आयोजन के तहत कार और बाइक रैली भी निकाली जा रही है। आगे-आगे कार और इनके पीछे रन फॉर कंट्री में शामिल छात्र-छात्रा शामिल हैं। भारत माता की जय, देश के वीर सपूतों की जय-जयकार के साथ लोग इसमें चलते चले जा रहे हैं। इस तरह से लोगों में देश प्रेम की अलख जगती दिखाई दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें