घटनास्थल पर पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
पत्थर बाजी व लाठी डण्डा के प्रहार से दर्जनों लोग घायल हो गए। यहां तक कि खदेरू साव का किराना दुकान भी क्षतिग्रस्त कर दिया ।पूरा गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस समझाने आने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष एक भी नहीं माने लगातार पथरा होता रहा इस मामले को आला अधिकारियों के संज्ञान में आते ही मिर्जामुराद,जंसा, कपसेठी व बड़ागांव आदि थानों की फोर्स के साथ एडिशनल एसपी तथा सीओ बड़ागांव एसडीएम राजातालाब आदि मैं फोर्स सहित घटनास्थल पर पहुंच मामले को कंट्रोल किया लेकिन तनाव बना हुआ है।
बताया गया कि जंसा के नईबस्ती से मुहर्रम के ताजिया का जुलूस मिर्जामुराद के करधना ग्राम में पहुँचा वही स्थानीय निवासी खदेरू साव के दुकान के सामने छस्यादार जामुन की पेड़ को काटने लगे।लोगो ने मना किया कि रास्ता पर्यापट है बल्कि एक भी नही माने दुकानदार से मारपीट कर लाठी डंडे से प्रहार कर गम्भीर रूप से घसयल कर जुलूस मैं प्रयुक्त अस्लहस का जमकर प्रदर्शन करने लगे।
आधा घण्टा तक मामला चलता रहा। जब बगल के प्रतापपुर बस्ती व अन्य बस्ती के सैकड़ों लोग टूटे तो जुलूस में शामिल लोग ताजिया छोड़ भाग निकले। मौका पाकर भीड़ ने ताजिया को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पा मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स लोगों को तीतर बितर कर भगाया। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।घटनास्थल पर पहुचे कुछ हिन्दू संगठन के लोग जय श्रीराम व बंदेमातरम का नारा लगाया।